एमपीएल टी-20: उज्जैन फाल्कन्स की नजर चंबल घड़ियाल्स के खिलाफ जीत पर
इंदौर : उज्जैन फाल्कन्स की टीम कल यानी सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 सिंधिया कप के अपने तीसरे मैच में चंबल घड़ियाल्स के खिलाफ जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में वापसी…

इंदौर : उज्जैन फाल्कन्स की टीम कल यानी सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 सिंधिया कप के अपने तीसरे मैच में चंबल घड़ियाल्स के खिलाफ जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में वापसी करने की कोशिश करेगी।
फाल्कन्स ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी और पहले मैच में ग्वालियर चीतास को 92 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत में उप-कप्तान माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन और टीम के कई खिलाड़ियों के अहम योगदान का बड़ा हाथ रहा। हालांकि, पिछले मैच में 206 रनों का मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद उज्जैन फाल्कन्स को मालवा स्टैलियंस के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
कप्तान चंचल राठौर ने अब तक टीम की अगुवाई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। राठौर को उप कप्तान माधव तिवारी का भी भरपूर साथ मिला है। शुरुआती मैचों में बल्ले और गेंद दोनों से उनके (माधव) असरदार प्रदर्शन ने टीम के लिए बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसके अलावा यश दुबे, ओजस्व यादव, आर्यन पांडे और ऋषि मिगलानी सभी ने अलग-अलग मौकों पर अहम योगदान दिया है। फाल्कन्स को उम्मीद होगी कि उनके बल्लेबाज एक बार फिर मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मैच से पहले कप्तान चंचल राठौर ने एक बयान में कहा कि टीम ने शुरुआती दो मैचों में कई सकारात्मक संकेत दिखाए हैं। हमने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की। भले ही पिछला नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन कई खिलाड़ियों ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया। हमने अपनी गलतियों से सीखा है और अब हमारा ध्यान अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने पर है। उन्होंने कहा कि चंबल घड़ियाल एक मजबूत टीम है, लेकिन हमें अपनी काबिलियत पर भरोसा है। हम एक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
उप-कप्तान माधव तिवारी ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट में हर मैच अहम होता है। टीम का माहौल सकारात्मक है और हर कोई अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित है। हमने अब तक अच्छा क्रिकेट खेला है और हमारा मकसद एक टीम के तौर पर लगातार बेहतर करते रहना है। उम्मीद है कि हम शानदार प्रदर्शन करेंगे और जीत की राह पर लौटेंगे।---------------
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
