एमएस धोनी जैसा कोई नहीं, ब्रेविस ने साझा की दिल छू लेने वाली बातें
दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें 'बेबी एबी' के नाम से भी जाना जाता है, दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी की विनम्रता से काफी प्रभावित हैं। साभार : गूगल 22 वर्षीय ब्रेविस का कहना है कि धोनी का जमीन से…

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें 'बेबी एबी' के नाम से भी जाना जाता है, दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी की विनम्रता से काफी प्रभावित हैं।

22 वर्षीय ब्रेविस का कहना है कि धोनी का जमीन से जुड़ा व्यवहार उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। ब्रेविस आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेले थे और इस दौरान उन्हें धोनी को करीब से जानने का मौका मिला।
सीएसके द्वारा साझा एक वीडियो में ब्रेविस ने कहा, “एमएस के बारे में सबसे खास बात यह है कि वह बेहद विनम्र हैं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं। यही चीज मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। मैदान के बाहर भी वह शानदार इंसान हैं। उनके पास खिलाड़ियों और दूसरे लोगों के लिए हमेशा समय होता है। उनका कमरा हर वक्त खुला रहता है।
बस जब वह सो रहे होते हैं, तभी दरवाजा बंद होता है।” उन्होंने बताया कि वह बिना किसी संकोच के धोनी के कमरे में चले जाया करते थे और उनकी बातचीत केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहती थी। उन्होंने कहा, “मैंने कई बार उनके कमरे में वक्त बिताया है। हम उनकी हॉबीज़, क्रिकेट देखने और दूसरे विषयों पर बातें करते थे।
यह देखना बेहद खास था कि धोनी मैदान के बाहर कैसे रहते हैं। हर कोई जानता है कि वह मैदान पर क्या कर सकते हैं, लेकिन उनके साथ समय बिताना एक यादगार अनुभव रहा।”
आईपीएल 2025 में ब्रेविस को सीएसके ने गुरजपनीत सिंह के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। उन्होंने टीम के लिए 6 मैचों में 37.50 के औसत और 180.00 के स्ट्राइक रेट से कुल 225 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी हैं। ब्रेविस ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2022 में मुंबई इंडियंस से किया था।
उन्होंने अब तक लीग में 22 मैच खेले हैं, जिसमें 28.44 के औसत से 455 रन बनाए हैं और इस दौरान 33 छक्के भी लगाए हैं। धोनी के साथ बिताया गया यह अनुभव ब्रेविस के करियर का एक खास हिस्सा बन गया है, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
