एफआईएच नेशंस कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, दो युवा डिफेंडरों को मिला मौका
युवा डिफेंडर लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 15 से 21 जून तक खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारत को टूर्नामेंट में जापान, अमेरिका और उरुग्वे के…

युवा डिफेंडर लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 15 से 21 जून तक खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारत को टूर्नामेंट में जापान, अमेरिका और उरुग्वे के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि पूल बी में मेजबान न्यूजीलैंड, चिली, कोरिया और फ्रांस शामिल हैं।
भारत 15 जून को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके एक दिन बाद उसका सामना जापान से होगा। पूल चरण के अंतिम मैच में उसका मुकाबला 18 जून को उरुग्वे से होगा। सेमीफाइनल 20 जून और फाइनल 21 जून को खेला जाएगा। सलीमा टेटे इस टूर्नामेंट में भी टीम की कप्तानी करेगी। सविता और बिचु देवी खारीबाम गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रक्षा पंक्ति में अनुभवी सुशीला चानू, इशिका चौधरी, निक्की प्रधान और ज्योति के साथ लालथंटलुआंगी और डबास भी शामिल होंगी, जिन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली थी।

मध्य पंक्ति की कमान सलीमा संभालेंगी, जिन्हें नेहा, सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा और ऑस्ट्रेलिया में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली दीपिका सोरेंग का सहयोग मिलेगा। अग्रिम पंक्ति में नवनीत कौर, दीपिका, रुतुजा दादासो पिसल, अन्नु और इशिका शामिल हैं जिन्हें अटैकिंग मिडफील्डर लालरेम्सियामी और सोनम का भी सहयोग मिलेगा।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के सफल दौरे के बाद नेशंस कप में भाग लेगी। भारत ने चार मैच की यह श्रृंखला में 2-2 से ड्रॉ कराई थी। भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘नेशंस कप हमारे लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हम वहां जाकर पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलना चाहते हैं। हम आगे बढ़ने के लिए मानक स्थापित करना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने एक ऐसी टीम का चयन किया है जो अनुभवी है और जिसमें जीतने की ललक है। सविता, सुशीला, निक्की और नवनीत जैसी खिलाड़ी पहले भी बड़े टूर्नामेंट खेल चुकी हैं और जानती हैं कि दबाव में अच्छा प्रदर्शन कैसे किया जाता है।’’
टीम
गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर: सुशीला चानू पुखरंबम, इशिका चौधरी, लालथंटलुआंगी, शिल्पी डबास, ज्योति, निक्की प्रधान
मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा, दीपिका सोरेंग, सोनम, लालरेम्सियामी
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, रुतुजा दादासो पिसल, इशिका, अन्नू
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
