जेएनटी अंडर-12 ट्रायल: बढ़ता रुझान, रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर रजिस्ट्रेशन
कानपुर: जेएनटी अंडर-12 ट्रायल के लिए शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस बार केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेशभर के युवा खिलाड़ियों के बढ़ते रुझान और खेल के प्रति जुनून की कहानी बनकर सामने आए हैं। इस बार खिलाड़ियों का…

कानपुर: जेएनटी अंडर-12 ट्रायल के लिए शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस बार केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेशभर के युवा खिलाड़ियों के बढ़ते रुझान और खेल के प्रति जुनून की कहानी बनकर सामने आए हैं।
इस बार खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 10 अप्रैल से शुरू हुई प्रक्रिया के महज एक सप्ताह के भीतर 293 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराकर नए कीर्तिमान की ओर संकेत दे दिया है।
सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ियों की भागीदारी हो रही है, जो इस पहल की व्यापक पहुंच को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 5 मई तक चलने वाले रजिस्ट्रेशन में पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल तक सबसे अधिक 130 खिलाड़ियों ने कानपुर से रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि लखनऊ से 60, उन्नाव से 16, फतेहपुर से 10, वाराणसी से 8, कालपी से 7, झांसी और बांदा से 5-5, देवरिया से 5, गोरखपुर व अलीगढ़ से 4-4 तथा राठ से 3 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
सुल्तानपुर, नई दिल्ली, अंबेडकर नगर और नोएडा से भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। वहीं औरैया, गाजीपुर, शाहगंज, मिर्जापुर, उरई, चित्रकूट, बस्ती, रेनूकूट, हापुड़, नजीबाबाद, आगरा, पुखरायां, बाराबंकी, महोबा, अमरोहा, गुरसराय, मऊ, एटा, मौदाहा, फतेहपुर सीकरी, सिलवासा और रायबरेली सहित कई अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
