द इंडियन व्यू

एनएचएम के ओएसडी पर हमले में एफआईआर दर्ज

शिमला : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कार्यालय शिमला में तैनात विशेष कार्य अधिकारी डॉ. विकास शर्मा पर हुए हमला किए जाने की घटना में छोटा शिमला थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला…

Ragwendra P Singh
May 27, 2025
2 min read
एनएचएम के ओएसडी पर हमले में एफआईआर दर्ज

शिमला : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कार्यालय शिमला में तैनात विशेष कार्य अधिकारी डॉ. विकास शर्मा पर हुए हमला किए जाने की घटना में छोटा शिमला थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 115(2) के तहत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता डॉ. विकास शर्मा (उम्र 41 वर्ष) निवासी संजौली शिमला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह ब्रॉकहर्स्ट (छोटा शिमला) से अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोका और धमकाया।

युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है जो नीली शर्ट और लाल पी-कैप पहने हुए था। डॉ. शर्मा के अनुसार आरोपी ने उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को न रोकने की धमकी दी। इसके बाद उसने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और उन्हें घाटी की ओर धक्का दिया।

घटना के दौरान हाथापाई भी हुई जिसमें डॉ. शर्मा की शर्ट फट गई और बटन टूट गए। उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दी जिस पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी चिंता का माहौल है। एनएचएम कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमित चंद ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरों की कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि इस कायरतापूर्ण हरकत को अंजाम देने वाले व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर विकास शर्मा एनएचएम शिमला में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से जुड़े महत्त्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…