द इंडियन व्यू

एड स्मिथ की जगह लेंगे जूलियन मेथेरेल, एमसीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति

द हंड्रेड फ्रेंचाइजी लंदन स्पिरिट के अध्यक्ष जूलियन मेथेरेल इस साल अक्टूबर से तीन साल के लिये मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के अगले अध्यक्ष होंगे जो इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एड स्मिथ की जगह लेंगे। @MCCOfficial मेथेरेल पिछले…

Ragwendra P Singh
May 7, 2026
1 min read
एड स्मिथ की जगह लेंगे जूलियन मेथेरेल, एमसीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति

द हंड्रेड फ्रेंचाइजी लंदन स्पिरिट के अध्यक्ष जूलियन मेथेरेल इस साल अक्टूबर से तीन साल के लिये मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के अगले अध्यक्ष होंगे जो इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एड स्मिथ की जगह लेंगे।

@MCCOfficial

मेथेरेल पिछले 40 साल से एमसीसी के सदस्य हैं और 2025 एजीएम में सदस्यों से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी समिति का हिस्सा बने। स्मिथ ने नये अध्यक्ष के तौर पर उनका नामांकन किया। 1787 में स्थापित एमसीसी प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का मालिक है और खेल को नियंत्रित करने वाले नियमों का संरक्षक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।