एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर आई 'मिर्जापुर: द मूवी'

मुंबई । अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म 'मिर्जापुर : द मूवी' अब एक्सटेंडेड कट (विस्तारित संस्करण) के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई है। 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के तीन सफल सीजन के बाद निर्माताओं ने इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया था। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 339 करोड़ का कारोबार किया था। अब दर्शक इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं।
'मिर्जापुर : द मूवी' का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ है। इसी मंच पर सीरीज के तीनों सीजन भी उपलब्ध हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह एक्शन क्राइम-ड्रामा पूर्वांचल की गद्दी और सियासत पर कब्जे की लड़ाई को आगे बढ़ाती है। फिल्म में सत्ता, बदले और वर्चस्व की जंग के बीच पुराने किरदार एक बार फिर अपने अंदाज में नजर आते हैं।
फिल्म में अली फजल ने गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा ने मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन किया है। वहीं, पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रूप में नजर आए हैं। जितेंद्र कुमार भी बबलू पंडित के किरदार में दिखाई दिए हैं, जबकि रवि किशन की भूमिका कहानी में अहम है।
एक्सटेंडेड कट के साथ फिल्म की ओटीटी रिलीज से 'मिर्जापुर' के प्रशंसकों को इस दुनिया को नए अंदाज में देखने का मौका मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह, पोस्टर आया समाने
रितेश बत्रा की अगली फिल्म में सैफ और विद्या की एंट्री
'किंग' में एक्शन के साथ दिखेगा शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नया पोस्टर जारी
सत्यजीत रे फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह पर भाजपा का पलटवार, बोले- देश के खिलाफ अभियान चला रहे हैं
विवाद की शुरुआत तब हुई जब नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए SRFTI के उन छात्रों का समर्थन किया, जो परिसर में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में 12 अक्टूबर से कुलपति संतोष अजमेरा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। शाह ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद भाजपा उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतरी है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने छात्रों को 'इस बदले की राजनीति का ताजा शिकार' बताते हुए कहा था कि भाजपा भविष्य के फिल्म निर्माताओं को डराने या उनका 'ब्रे नवॉश' करने की कोशिश कर रही है।
