'किंग' में एक्शन के साथ दिखेगा शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नया पोस्टर जारी

मुंबई । शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' में एक बार फिर एक्शन और रोमांस का अनोखा मेल लेकर आने वाले हैं।
अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है। हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए शाहरुख के चेहरे पर गुस्सा और आंखों में तीव्रता दिखाई दे रही है। उनका यह लुक एक तरफ फिल्म के एक्शन की झलक देता है, तो दूसरी तरफ उनके रोमांटिक अंदाज की याद दिलाता है।
पोस्टर में शाहरुख सफेद बालों और दाढ़ी के साथ रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह रूप उनके पहले के रोमांटिक किरदारों से काफी अलग है। पोस्टर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं... आशिक हूं...।' इस संवाद के जरिए फिल्म में उनके किरदार के दो अलग-अलग पहलुओं की झलक मिलती है। शाहरुख इससे पहले 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार से दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं। अब 'किंग' में उनके नए अंदाज को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी नजर आएंगे। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सम्बंधित ख़बरें
रितेश बत्रा की अगली फिल्म में सैफ और विद्या की एंट्री
सत्यजीत रे फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह पर भाजपा का पलटवार, बोले- देश के खिलाफ अभियान चला रहे हैं
विवाद की शुरुआत तब हुई जब नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए SRFTI के उन छात्रों का समर्थन किया, जो परिसर में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में 12 अक्टूबर से कुलपति संतोष अजमेरा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। शाह ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद भाजपा उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतरी है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने छात्रों को 'इस बदले की राजनीति का ताजा शिकार' बताते हुए कहा था कि भाजपा भविष्य के फिल्म निर्माताओं को डराने या उनका 'ब्रे नवॉश' करने की कोशिश कर रही है।
'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…
