'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला किरदारों के चित्रण पर सवाल उठाए थे। इन आलोचनाओं के बीच कियारा ने कहा कि फिल्म में हर महिला किरदार को मजबूत और महत्वपूर्ण ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के साथ काम करने के अनुभव को भी यादगार बताया।
एक बातचीत में कियारा ने कहा कि निर्देशक गीतू मोहनदास की सोच और कहानी ने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उनका किरदार 'नादिया' कई भावनात्मक परतों से भरा हुआ है, जिसमें मजबूती, संवेदनशीलता, सनक और लाचारी जैसे कई रंग देखने को मिलते हैं। कियारा के अनुसार, इस भूमिका की तैयारी के दौरान उन्हें एक बार फिर अभिनय से प्यार हो गया और उन्हें महसूस हुआ कि वह अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभा सकती हैं।
कियारा ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि स्टारडम दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सकता है, लेकिन अंततः अच्छी कहानी ही लोगों के दिलों में जगह बनाती है। 'टॉक्सिक' में यश डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…
लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान
अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…
रावण के अवतार में यश ने लूटी महफिल
नितेश तिवारी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भव्य विजुअल्स और शानदार प्रस्तुति के बीच अभिनेता यश ने रावण के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी…
