रितेश बत्रा की अगली फिल्म में सैफ और विद्या की एंट्री

मुंबई । 'द लंचबॉक्स' जैसी चर्चित फिल्म के निर्देशक रितेश बत्रा की नई फिल्म 'लॉन्ग इयर्स एगो' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। वर्ष 1991 की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फेमिली कॉमेडी-ड्रामा में सैफ अली खान, विद्या बालन और फ्रांसीसी अभिनेत्री मेलानी लॉरेंट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सदस्य अपनी अनकही भावनाओं और आपसी रिश्तों की उलझनों से जूझते हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे के नेतृत्व में जियो स्टूडियोज कर रहा है।
रितेश बत्रा ने फिल्म के लिए इस कलाकारों की टोली के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है। उनके मुताबिक, सभी कलाकार कहानी में अपनी खास संवेदनशीलता और गहराई जोड़ते हैं। वहीं, सैफ अली खान को फिल्म की पटकथा काफी दिलचस्प लगी है। अभिनेता इस कहानी की व्यापक अपील को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के जरिए दर्शकों को पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं की एक अलग दुनिया देखने को मिलेगी।
विद्या बालन के लिए भी यह फिल्म खास है, क्योंकि वह लंबे समय से रितेश बत्रा के साथ काम करना चाहती थीं। निर्देशक की 2013 में आई फिल्म को मिली सराहना के बाद से उनके मन में यह इच्छा थी। दूसरी ओर, रितेश और मेलानी लॉरेंट का साथ आना भी एक पुराने सपने के पूरा होने जैसा है। दोनों ने करीब 15 साल पहले मराकेश फिल्म महोत्सव में इस तरह की फिल्म को लेकर पहली बार चर्चा की थी। अब 'लॉन्ग इयर्स अगो' के जरिए यह सहयोग हकीकत में बदल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
'किंग' में एक्शन के साथ दिखेगा शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नया पोस्टर जारी
सत्यजीत रे फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह पर भाजपा का पलटवार, बोले- देश के खिलाफ अभियान चला रहे हैं
विवाद की शुरुआत तब हुई जब नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए SRFTI के उन छात्रों का समर्थन किया, जो परिसर में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में 12 अक्टूबर से कुलपति संतोष अजमेरा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। शाह ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद भाजपा उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतरी है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने छात्रों को 'इस बदले की राजनीति का ताजा शिकार' बताते हुए कहा था कि भाजपा भविष्य के फिल्म निर्माताओं को डराने या उनका 'ब्रे नवॉश' करने की कोशिश कर रही है।
'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…
