यूएई-पाकिस्तान के बाद इंग्लैंड ने भी भारत को चटाई धूल, लगातार तीसरी हार
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम को टूर्नामेंट में लगातार तीसरे मैच में हार मिली है.

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम को टूर्नामेंट में लगातार तीसरे मैच में हार मिली है.
यूएई और पाकिस्तान के बाद अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 रन से हार मिली. मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में भारतीय टीम 121 रन ही बना पाई.
लक्ष्य का पीछा करते हुए, टीम इंडिया के लिए राहुल त्रिपाठी ने 56 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह बेकार चली गई. भारत और इंग्लैंड के बीच यह बाउल सेमीफाइनल मैच था.
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली सभी टीमें बाउल सेमीफाइनल में पहुंचती हैं. इस तरह, लगातार तीन हार के बाद अब भारतीय टीम ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर चली गई है.
मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी रही. राहुल त्रिपाठी ने मैच के दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड के कप्तान जॉन सिम्पसन को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया, लेकिन ओपनर बल्लेबाज मार्टिन एंडरसन की 51 रनों की आक्रामक पारी ने बाजी पलट दी.
एंडरसन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद, एड बर्नार्ड के नाबाद 35 रन और ल्यूक हॉलमैन के 13 रनों से इंग्लैंड ने 124 रन का स्कोर खड़ा किया.
इसके जवाब में ओपनर बल्लेबाज नीतीश राणा एक बार फिर टीम के लिए नाकामी साबित हुए. इसके बाद, टूर्नामेंट में पहली बार ओपनर के रूप में आए शशांक सिंह ने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने के लिए महज 15 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी की.
हालांकि, शशांक अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 29 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 28 रन बनाकर अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन वे भारत को जीत नहीं दिला सके.
भारत को मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी. क्रुणाल ने अंतिम ओवर में 1 चौका और 1 छक्का जड़कर मैच में रोमांच भर दिया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गई.
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, चेज-वार्रिकान की फिरकी में फंसे मेजबान
वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने हासिल कर लिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही।
निशानेबाजों के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती, विश्व चैंपियनशिप से ओलंपिक अभियान का आगाज
एशियाई खेलों में उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे भारत के शीर्ष निशानेबाजों के सामने रविवार से यहां शुरू हो रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (राइफल, पिस्टल और शॉटगन) में दमदार वापसी कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती होगी।
लैला फर्नांडिज ने पैन पैसिफिक ओपन के फाइनल में बनाई जगह
कनाडा की लेयला फर्नांडीज ने पैन पैसिफिक ओपन सेमीफाइनल में कामिला राखीमोवा को हराकर इस साल के अपने तीसरे डब्ल्यूटीए फाइनल में जगह बनाई।
साइलेक्स और राज सिंह का जलवा, भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में मिली जगह
ग्रासरूट फुटबॉल के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मिनर्वा अकादमी एफसी के युवा खिलाड़ियों साइलेक्स ओइनम और वाहेन्गबम राज सिंह ने भारतीय अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
