द इंडियन व्यू

ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़कर मारी लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा से छीना नंबर-1 का ताज

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने चौथे टी20 में शतक जड़ लंबी छलांग लगाई है।

Prakhar
October 31, 2026
3 min read
ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़कर मारी लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा से छीना नंबर-1 का ताज

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने चौथे टी20 में शतक जड़ लंबी छलांग लगाई है।

फिलिप्स अब इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 92 की औसत और 189.04 के स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक 276 रन हो गए हैं। उनके अलावा अभी तक कोई बल्लेबाज इस सीरीज में 250 क्या 200 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है।

जी हां, पिछले मैच के शतकवीर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। ऑकलैंड में उनका बल्ला नहीं चला जिस वजह से 4 मैचों में उनके नाम अब 196 रन ही है।

टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक एकमात्र भारतीय हैं, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जिन्हें चौथे टी20 में एक बार फिर टीम से ड्रॉप किया गया वह टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

जैसा कि हमने बताया कि मौजूदा टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा ही एकमात्र भारतीय हैं। लिस्ट में आगे बढ़ते हुए तीसरे नंबर पर कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल हैं, जिन्होंने अभी तक 4 मैचों में 49 की औसत से 147 रन बनाए हैं।

वहीं तूफानी बल्लेबाज बेवन जैकब्स 135 रनों के साथ चौथे तो फिन एलन 132 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। इस सीरीज में नंबर-1 और नंबर-5 के बल्लेबाजों के बीच काफी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी20 में एक बार फिर टीम से ड्रॉप होना पड़ा क्योंकि ईशान किशन फिट होकर वापस टीम में आए। इस खब्बू बल्लेबाज ने 2 मैचों में 49 रन बनाए थे, वैभव अब टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

नमन धीर ने इस लिस्ट में तगड़ी छलांग लगाई है। वह 105 रनों के साथ लिस्ट में 6ठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं संजू सैमसन 103 रनों के साथ 7वें पायदान पर हैं। अभिषेक शर्मा, नमन धीर और संजू सैमसन इस टी20 सीरीज में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय हैं।

लिस्ट में 8वें पायदान पर तिलक वर्मा 93 रनों के साथ मौजूद हैं। वहीं माइकल ब्रेसवेल, जिन्होंने चौथे टी20 में फिफ्टी लगाई वह 82 रनों के साथ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अय्यर का बल्लाज इस सीरीज में एकदम शांत रहा है। वह मात्र 76 रनों के साथ 10वें और आखिरी पायदान पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

यूएई-पाकिस्तान के बाद इंग्लैंड ने भी भारत को चटाई धूल, लगातार तीसरी हार

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम को टूर्नामेंट में लगातार तीसरे मैच में हार मिली है.

लैला फर्नांडिज ने पैन पैसिफिक ओपन के फाइनल में बनाई जगह

कनाडा की लैला फर्नांडिज ने इस साल के तीसरे डब्ल्यूटीए फाइनल में प्रवेश कर लिया जिन्होंने डब्ल्यूटीए पैन पेसीफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कामिला रखिमोवा को 7 . 5, 6 . 3 से हराया।

भारत ए के लिए जुरेल-पडिक्कल का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों को दी चुनौती

ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारियों से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 291 रन बना लिए।

सैफ चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, नौशाद मूसा संभालेंगे कोचिंग की कमान

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने सैफ चैंपियनशिप 2026 के लिए 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 5 से 17 नवंबर तक बांग्लादेश के ढाका में आयोजित होगा। नौशाद मूसा को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।