एकिटिके ने लिवरपूल के साथ किया करार, एशिया दौरे पर होंगे टीम के साथ
आइंट्राख्ट फ्रैंकफर्ट के स्ट्राइकर ह्यूगो एकिटिके को प्रीमियर लीग विजेता लिवरपूल ने बड़ी खरीदारी के तहत साइन कर लिया है। यह सौदा 79 मिलियन पाउंड में हुआ। लिवरपूल ने सोशल मीडिया पर बताया, "हमने फ्रैंकफर्ट के फॉरवर्ड…

आइंट्राख्ट फ्रैंकफर्ट के स्ट्राइकर ह्यूगो एकिटिके को प्रीमियर लीग विजेता लिवरपूल ने बड़ी खरीदारी के तहत साइन कर लिया है। यह सौदा 79 मिलियन पाउंड में हुआ। लिवरपूल ने सोशल मीडिया पर बताया, "हमने फ्रैंकफर्ट के फॉरवर्ड ह्यूगो एकिटिके के ट्रांसफर के लिए समझौता कर लिया, जो अंतरराष्ट्रीय मंजूरी के अधीन है।"

क्लब ने आगे बताया कि 23 वर्षीय एकिटिके ने मेडिकल टेस्ट पास कर लिया और लिवरपूल के साथ व्यक्तिगत शर्तों पर सहमति बनी। वह इस सप्ताह के अंत में एशिया के प्री-सीजन दौरे पर अपने नए साथियों के साथ हांगकांग जा सकेंगे। लिवरपूल के नए मैनेजर आर्ने स्लॉट के तहत यह गर्मियों में चौथा बड़ा ट्रांसफर है।
क्लब ने फ्लोरियन विर्ट्ज को 110 मिलियन पाउंड में खरीदा था। उनके अलावा डिफेंडर मिलोस केरकेज और जरेमी फ्रिमपोंग को साइन किया गया। फ्रांसीसी फॉरवर्ड ह्यूगो एकिटिके, जो अटैक की किसी भी पोजीशन पर खेल सकते हैं, एनफील्ड का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 48 मैचों में 22 गोल किए और एक दर्जन से अधिक असिस्ट दिए।
लिवरपूल ने इस ट्रांसफर विंडो में अभी तक 250 मिलियन पाउंड से ज्यादा खर्च किए। हालांकि, अगर लुइस डियाज का बायर्न म्यूनिख में ट्रांसफर 60 मिलियन पाउंड से ज्यादा में होता है, तो इसमें से कुछ की भरपाई मिलने की संभावना है। डार्विन नुनेज के क्लब छोड़ने की संभावना है।
वहीं, फेडेरिको कियेसा को टीम के एशिया टूर के प्री-सीजन स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह भी क्लब से बाहर जा सकते हैं। कुछ दिन पहले लिवरपूल ने यह ऐलान किया कि उन्होंने कई मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए आइंट्राख्ट फ्रैंकफर्ट के स्ट्राइकर ह्यूगो एकिटिके के ट्रांसफर पर समझौता कर लिया है।
सोमवार को क्लब की ओर से जारी बयान में बोला गया, "रेड्स और जर्मन टीम ने एक ट्रांसफर डील की, जिसकी कीमत 6.9 करोड़ पाउंड और 1 करोड़ पाउंड अतिरिक्त होने की बात बोली जा रही है।"
फ्रांसीसी खिलाड़ी एकिटिके मेडिकल जांच कराने और मैनेजर आर्ने स्लॉट की टीम के साथ लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने के लिए मर्सीसाइड पहुंच गए।
शनिवार को फ्रैंकफर्ट के प्री-सीजन फ्रेंडली मैच में एकिटिके बेंच पर रहे और मैदान में नहीं उतरे, क्योंकि उनके भविष्य को लेकर बातचीत जारी थी। एकिटिके ने पिछले सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में 48 मैचों में 22 गोल किए और अपनी टीम को चैंपियंस लीग में क्वालिफाई कराने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
