एएम ग्रीन आईजीपीएल गोल्फ: तुषार पन्नू और मन्नत बरार ने बनाई संयुक्त बढ़त
युवा गोल्फर तुषार पन्नू और मन्नत बरार ने एएम ग्रीन आईजीपीएल आमंत्रण कांगो गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर 67 का समान स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की। पिछले साल पेशेवर बने 21 वर्षीय पन्नू ने पांच बर्डी, एक ईगल और एक…

युवा गोल्फर तुषार पन्नू और मन्नत बरार ने एएम ग्रीन आईजीपीएल आमंत्रण कांगो गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर 67 का समान स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की।
पिछले साल पेशेवर बने 21 वर्षीय पन्नू ने पांच बर्डी, एक ईगल और एक बोगी खेली, जबकि हाल ही में महिला गोल्फ एसोसिएशन की पेशेवर बनी 19 वर्षीय मन्नत बरार ने पहले राउंड में एक भी बोगी नहीं की।

इन दोनों के बाद सुखमन सिंह का स्थान रहा, जिन्होंने अंडर 68 का स्कोर बनाया और वे अकेले तीसरे स्थान पर हैं। वहीं अमन राज और हरेंद्र गुप्ता संयुक्त चौथे स्थान पर हैं; दोनों ने अंडर 69 का स्कोर दर्ज किया। उदयन माने, मानव शाह और सैयद साकिब अहमद ने अंडर 70 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
