ऋषभ पंत पर 12 लाख का जुर्माना, फिर भी एलएसजी ने दर्ज की शानदार जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना एलएसजी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण लगाया गया। एलएसजी के गेंदबाज निर्धारित समय के…

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना एलएसजी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण लगाया गया।
एलएसजी के गेंदबाज निर्धारित समय के भीतर अपने 20 ओवर पूरे नहीं कर सके, जिसके चलते कप्तान पंत को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत दंडित किया गया। आईपीएल 2026 सीजन में यह पहला मौका है जब एलएसजी की टीम तय समय सीमा में ओवर पूरे करने में विफल रही है।
आईपीएल से जारी बयान में कहा गया, “लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखी।

चूंकि यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।” हालांकि, इस मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर एलएसजी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
सीएसके से कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम ने 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। एलएसजी की गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाज आकाश महाराज ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।
188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। एलएसजी की जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने 90 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। वहीं जोश इंग्लिस ने 36 रन का योगदान दिया, जबकि निकोलस पूरन 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
