ऋषभ पंत चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर, जानें कब होगी वापसी
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है, इस मेगा इवेंट से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साभार : गूगल पंत को…

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है, इस मेगा इवेंट से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

पंत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान क्रिस वोक्स की एक गेंद पैर पर लगी थी, जिससे उन्हें फ्रैक्चर हो गया था। इस फ्रैक्चर के चलते वह सीरीज का आखिरी मैच भी नहीं खेल पाए थे। कहा जा रहा था कि उन्हें फ्रैक्चर के चलते 6 हफ्ते क्रिकेट से दूर रहना होगा।
मगर एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत एशिया कप के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाले टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एशिया कप 2025 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इसके बाद भारत को घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
इस सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। अगर पंत इस सीरीज से भी बाहर हो जाते हैं तो उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो सकती है जहां भारत को 3 मैच की वनडे और 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है।
अगर इस सीरीज में भी पंत को मौका नहीं मिलता तो भारत को नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, उसमें तो पंत की वापसी हो सकती है। मैनचेस्टर टेस्ट में क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में ऋषभ पंत को यह चोट लगी थी।
वोक्स की गेंद सीधा पंत के पैर पर आकर लैंड हुई थी। पंत को इतना दर्द हो रहा था कि वह मैदान पर पैर भी नहीं रख पा रहे थे, मैदान पर मौजूद मिनी एंबुलेंस के जरिए उन्हें बाहर ले जाया गया।
स्कैन के बाद जब पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है, तो भी वह अगले दिन जरूरत पड़ने पर बैटिंग करने उतरे और शानदार अर्धशतक जड़ा। यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। भारत ने ओवल में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले को 6 रनों से जीतकर सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
