द इंडियन व्यू

उत्तराखंडः अल्मोड़ा में मिली 161 जिलेटिन छड़ें, पुलिस ने कब्जे में लिया

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के थाना सल्ट‌ क्षेत्र के एक स्कूल के समीप संदिग्ध विस्फोटक की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस‌ टीम ने घटनास्थल से 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं। जिलेटिन की छड़ें सामान्यतया सड़क…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
उत्तराखंडः अल्मोड़ा में मिली 161 जिलेटिन छड़ें, पुलिस ने कब्जे में लिया

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के थाना सल्ट‌ क्षेत्र के एक स्कूल के समीप संदिग्ध विस्फोटक की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस‌ टीम ने घटनास्थल से 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं। जिलेटिन की छड़ें सामान्यतया सड़क बनाने के दौरान पत्थर तोड़ने के काम में लाया जाता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार बीते 20 नवंबर की शाम को राजकीय उमावि डबरा के प्रधानाचार्य ने थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। वहां से कुल 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई हैं। पुलिस ने बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया और सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।इस संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की छड़ें किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी इस संबंध में पुलिस टीम विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है।एसएसपी देवेन्द्र सिंह पींचा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…