द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश लगातार दूसरी बार विजेता, 40 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश ने द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2025 में दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 40 स्वर्ण के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा। द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
3 min read
उत्तर प्रदेश लगातार दूसरी बार विजेता, 40 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश ने द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2025 में दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 40 स्वर्ण के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा।

द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप

वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल की टीम उपविजेता रही जबकि पंजाब को तीसरा स्थान मिला।

इस चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश ने 40 स्वर्ण, 52 रजत, 26 कांस्य सहित 118 पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया। पश्चिम बंगाल 22 स्वर्ण, 6 रजत, 4 कांस्य सहित 32 पदक के साथ दूसरे एवं पंजाब 8 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य सहित 14 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डा.कीर्ति विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार त्रिपाठी (प्रदेश अध्यक्ष, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, एलजीपी -राम विलास पासवान) ने खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज समापन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश स्वात एसोसिएशन के सचिव केबी पंत सहित समाजसेवी जितेंद्र सिंह व आदित्य त्रिवेदी भी मौजूद थे। चैंपियनशिप के दूसरे व अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के अंश लोधी ने बालक कैडेट कुमिते (60 किग्रा से कम), पिंटू यादव ने बालक कैडेट (45 किग्रा से कम), शुभ रावत ने बालक कैडेट (40 किग्रा से कम), शक्ति सिंह ने बालिका सब जूनियर कुमिते (8 साल, 35 किग्रा से कम) एवं काता में स्वर्ण पदक जीते।

अन्य परिणामों में बालिका सब जूनियर 11 साल काता में उत्तर प्रदेश की अवंतिका सिंह ने स्वर्ण व पश्चिम बंगाल की अहाना भट्टाचार्य ने रजत पदक जीता। बालिका सब जूनियर कुमिते (10 साल, 45 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश की यादवी यादव ने स्वर्ण, अद्विका तिवारी ने रजत व अन्वेषा श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता।

बालक सब जूनियर कुमिते (9 साल, 35 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के अणर्व गुप्ता ने स्वर्ण, अंश पटवा ने रजत एवं कविश मिश्रा व साहिल यादव ने कांस्य पदक जीते। बालिका सब जूनियर कुमिते (11 साल, 40 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश की सुनैषा चौधरी ने स्वर्ण, वर्तिका सिंह ने रजत एवं पश्चिम बंगाल की अहाना बनर्जी व अंकिता भगत ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर कुमिते (10 साल, 40 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश की आरना सिंह ने स्वर्ण, पश्चिम बंगाल की सजदा साहिल ने रजत व उत्तर प्रदेश की आराध्या ने कांस्य पदक जीते। बालिका सब जूनियर 10 साल काता में पश्चिम बंगाल की असिता बनर्जी ने स्वर्ण, इशानी ने रजत एवं पश्चिम बंगाल की सजदा साहिल व उत्तर प्रदेश की यशस्वी त्रिवेदी ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर कुमिते (10 साल, 30 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश की आयशा परवीन ने स्वर्ण, दीपांशी मिश्रा ने रजत एवं पश्चिम बंगाल की असिता बनर्जी व ईशानी ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर कुमिते (9 साल, 35 किग्रा से कम) में झारखंड की वैष्णवी कुमारी ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की अर्चिता अवस्थी ने रजत एवं भूमि ने कांस्य पदक जीते। बालक 8 साल काता में पश्चिम बंगाल के सिद्दीप्रियो राय ने स्वर्ण व उत्तर प्रदेश के मानवीर सिंह ने रजत पदक जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।