द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश : देवरिया में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित गौरीबाजार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मठिया माफी निवासी के रूप में हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा…

Ragwendra P Singh
May 4, 2025
2 min read
उत्तर प्रदेश : देवरिया में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित गौरीबाजार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मठिया माफी निवासी के रूप में हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गौरी बाजार के थाना प्रभारी गंगा प्रसाद ने बताया कि आज एक शव मिला है। बताया गया कि उनकी पहचान हो गई है। मृतक बगल के गांव का ही है। वह बहुत ज्यादा शराब पीने का आदी था। शायद इसी कारण उसकी जान चली गई है। सारे मामले की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वाले भी आ गए हैं। उनसे भी शुरुआती जानकारी की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार यह शव गौरीबाजार के देवगांव हनुमान मंदिर के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग के पटरी किनारे पड़ा था। राहगीरों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान क्षेत्र के मठिया निवासी के रूप में हुई।

बताया जाता है कि युवक मजदूरी का काम करता था। पति-पत्नी दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मृतक को नशे का आदी बताया जाता है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने पुलिस को सूचना देकर युवक के बारे में पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। हालांकि अभी शव पर कोई चोट या अन्य कोई निशान नहीं दिखा है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…