द इंडियन व्यू

ई स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025: अर्जुन एरिगैसी तीसरे स्थान की प्लेऑफ में नाकाम, नाकामुरा से रोमांचक मुकाबले में मिली हार

नई दिल्ली : भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को शुक्रवार को रियाद में आयोजित ई स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 की शतरंज स्पर्धा के तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में अमेरिका के दिग्गज हिकारु नाकामुरा के हाथों 2.5-3.5 से हार…

Ragwendra P Singh
August 2, 2025
1 min read
ई स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025: अर्जुन एरिगैसी तीसरे स्थान की प्लेऑफ में नाकाम, नाकामुरा से रोमांचक मुकाबले में मिली हार

नई दिल्ली : भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को शुक्रवार को रियाद में आयोजित ई स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 की शतरंज स्पर्धा के तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में अमेरिका के दिग्गज हिकारु नाकामुरा के हाथों 2.5-3.5 से हार का सामना करना पड़ा।

यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम छठे गेम में जाकर तय हुआ। दोनों ग्रैंडमास्टर्स लंबे समय तक बराबरी पर चल रहे थे, लेकिन निर्णायक गेम में काले मोहरों से खेलते हुए एरिगैसी एंडगेम में चूक गए। समय की कमी में उन्होंने लगातार गलतियां कीं, जिसका फायदा उठाकर नाकामुरा ने जीत दर्ज की और तीसरा स्थान अपने नाम किया।

एरिगैसी ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की थी। उन्होंने पहले गेम में सफेद मोहरों से जीत दर्ज की और दूसरा गेम ड्रॉ कराया। लेकिन नाकामुरा ने जोरदार वापसी करते हुए तीसरे और चौथे गेम में जीत हासिल कर बढ़त बना ली।

हालांकि, पांचवें गेम में एरिगैसी ने जबरदस्त वापसी कर स्कोर 2.5-2.5 से बराबर कर दिया, लेकिन अंतिम गेम में चूक की वजह से वह तीसरा स्थान गंवा बैठे।

इस जीत के साथ नाकामुरा को $145,000 की पुरस्कार राशि मिली, जबकि चौथे स्थान पर रहने वाले एरिगैसी को $115,000 मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।