इसरो की बड़ी उड़ान, संचार उपग्रह की सफल लॉन्चिंग
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज प्रातः 8ः55 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम 3 से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर…

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज प्रातः 8ः55 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम 3 से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह इस रॉकेट की छठी ऑपरेशनल उड़ान (एलवीएम3-एम-6) है।
यह अभियान न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। इससे लो अर्थ ऑर्बिट में संसार का सबसे बड़ा व्यावसायिक संचार सैटेलाइट तैनात होगा। यह सामान्य स्मार्टफोन को सीधे अंतरिक्ष से उच्चतम गति (हाई-स्पीड) इंटरनेट प्रदान करेगा। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 स्पेसमोबाइल की अगली पीढ़ी की संचार सैटेलाइट्स शृंखला का हिस्सा है।
वजन: लगभग 6100 से 6500 किलोग्राम है। यह भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे वजनी पेलोड है।
आकार: इसमें 223 वर्ग मीटर (लगभग 2,400 स्क्वायर फीट) का फेज्ड ऐरे एंटीना लगा है। यह लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात होगा।
क्षमता: यह 4जी और 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। सामान्य स्मार्टफोन को सीधे स्पेस से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगा।
स्पीड: यह 120 एमबीपीएस तक की पीक डेटा स्पीड देगा। यह वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा सर्विस को सपोर्ट करेगा।
उद्देश्य: यह दुनिया भर में 24/7 कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। इससे दूरदराज के इलाकों, समुद्रों और पहाड़ों में भी मोबाइल नेटवर्क पहुंचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
