इरफान पठान के समर्थन में उतरे दानिश कनेरिया, अफरीदी की हरकत को बताया 'बदतमीज'
इरफान पठान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बदतमीज हरकतों के बारे में बताया था कि कैसे फ्लाइट में जाते समय पाकिस्तानी प्लेयर ने उन्हें छेड़ा था और फिर कैसे उन्होंने इसका…

इरफान पठान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बदतमीज हरकतों के बारे में बताया था कि कैसे फ्लाइट में जाते समय पाकिस्तानी प्लेयर ने उन्हें छेड़ा था और फिर कैसे उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौरी थी।

यह वीडियो केवल भारत में ही नहीं चला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इसने आग लगाई। ऐसे में लगा कि इरफान पठान को पाकिस्तान की ओर से आलोचना झेलनी पड़ेगी, मगर हुआ इसका उलटा ही। उन्हें आलोचना की जगह सपोर्ट मिला है। जी हां, यह सपोर्ट और किसी ने नहीं बल्कि शाहिद अफरीदी के टीम मेट दानिश कनेरिया की ओर से मिला है।
कनेरिया ने इरफान पठान का इंटरव्यू वीडियो के साथ एक्स पर लिखा, ‘इरफान भाई, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। वह हमेशा निजी हमले करते हैं—चाहे किसी के परिवार पर हो या किसी के धर्म पर।
क्लास और डीसेंसी साफ तौर पर उनकी ताकत नहीं हैं।’ इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी से हुई भिड़ंत को याद करते हुए बताया था कि जब टीम इंडिया 2006 में पाकिस्तान दौरे पर थी, तो दोनों टीमें कराची से लाहौर के लिए एक ही फ्लाइट में साथ-साथ यात्रा कर रही थीं, और यहीं पर उनकी अफरीदी से तीखी बहस हुई थी।
अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर ने इस मामले पर विस्तार से बताया और कहा कि अफरीदी ने ही उनके बाल बिगाड़कर और उन्हें बच्चा कहकर इसकी शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू में इरफान पठान ने इस घटना से पर्दा उठाते हुए कहा, "फ्लाइट में थे हम, कराची से लाहौर जा रहे थे। दोनों टीमें एक साथ थी।
ये दूसरा टूर था 2006 का। उसने (शाहिद अफरीदी) मेरे सर पर हाथ रखा बाल हिलाए और कहा 'बच्चे कैसा है'। मैंने कहा 'तू कब से बाप बन गया'। बच्चों वाली हरकतें है तेरी, मेरे सिर को हाथ लगा रहा है, बाल खराब कर रहा है...ना मेरी दोस्ती है आपसे ना कुछ है। मतलब क्यों बदतमीजी करनी, कुछ बदजुबानी की।"
उन्होंने आगे कहा, "अब्दुल रज्जाक थे साथ में। मैंने उनसे पूछा यहां गोश्त कौन सा मिलता है। तो बोले ये गोश्त वो गोश्त...मैंने उनसे कहा 'कुत्ते का गोश्त मिलता है क्या'। मैं भड़क गया था।
उसकी सीट पास में ही थी, वो बोला इरफान ऐसा क्यों बोल रहा है। मैंने कहा, 'उसने खाया हुआ है भौंक रहा है कब से'। इसके बाद गुस्से से उसकी आंखें लाल थी, मगर वो कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसके पास जवाब नहीं था, वो कुछ बोलेगा तो मैं बोलता कि फिर भौंक रहे हो आप। पूरी फ्लाइट फिर एकदम शांत थी।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
