इंटर मियामी सीएफ की धमाकेदार वापसी, लियोनेल मेसी के डबल से 5-3 की जीत
कप्तान लियोनेल मेसी के दो गोल और माटेओ सिल्वेटी व जर्मन बर्टेराम के शानदार गोलों की बदौलत इंटर मियामी सीएफ ने टीक्यूल स्टेडियम में एफसी सिनसिनाटी के खिलाफ 5-3 की रोमांचक वापसी करते हुए तीन अहम अंक हासिल किए। इस जीत के…

कप्तान लियोनेल मेसी के दो गोल और माटेओ सिल्वेटी व जर्मन बर्टेराम के शानदार गोलों की बदौलत इंटर मियामी सीएफ ने टीक्यूल स्टेडियम में एफसी सिनसिनाटी के खिलाफ 5-3 की रोमांचक वापसी करते हुए तीन अहम अंक हासिल किए।
इस जीत के साथ इंटर मियामी ने एमएलएस रेगुलर सीजन के शुरुआती नौ मुकाबलों में सबसे ज्यादा 22 अंक हासिल करने के मामले में एफसी सिनसिनाटी (2024) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मियामी ने मैच के 24वें मिनट में बढ़त बनाई, जब मेसी ने डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए बॉक्स के अंदर से शानदार गोल दागा।
इस गोल के साथ रेगुलर सीजन में उनके गोलों की संख्या 10 हो गई। हालांकि, मेजबान टीम ने हाफ टाइम से ठीक पहले वापसी की। 44वें मिनट में केविन डेन्की ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में पावेल बुचा ने 49वें मिनट में गोल कर सिनसिनाटी को 2-1 की बढ़त दिला दी।

लेकिन मेसी ने 55वें मिनट में डी पॉल के शानदार पास पर गोल कर मुकाबला फिर बराबरी पर ला दिया। यह इस सीजन में मेसी का 11वां गोल था, जबकि डी पॉल का लीग में छठा असिस्ट रहा। 64वें मिनट में एवांडर ने गोल दागकर सिनसिनाटी को एक बार फिर बढ़त दिलाई, लेकिन इसके बाद इंटर मियामी की आक्रामक खेल शैली ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे माटेओ सिल्वेटी ने 79वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। इस गोल के साथ सिल्वेटी के इस लीग अभियान में तीन गोल हो गए, जबकि मेसी ने अपना पांचवां असिस्ट दर्ज किया। 84वें मिनट में जर्मन बर्टेराम ने फ्री किक के बाद बॉक्स में मिली लूज बॉल का फायदा उठाकर इंटर मियामी को 4-3 की बढ़त दिला दी। यह इस सीजन में उनका चौथा गोल था।
मुकाबले के 89वें मिनट में सिनसिनाटी के गोलकीपर रोमन कैलेटानो गेंद को पकड़ने के प्रयास में आत्मघाती गोल कर बैठे, जिससे इंटर मियामी की शानदार जीत पक्की हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
