आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक, भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया
भारतीय टीम पुरुष हॉकी अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। जापान के काकामिगाहारा में हो रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 5-3 के अंतर से जीत…

भारतीय टीम पुरुष हॉकी अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। जापान के काकामिगाहारा में हो रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 5-3 के अंतर से जीत हासिल की।
फाइनल में भारत का सामना मेजबान जापान से होगा। पाकिस्तान मैच के 48वें मिनट तक 3-2 से आगे थी। इसके बाद भारत ने दमदार वापसी करते हुए अगले 8 मिनट में तीन गोल मार दिए और मैच को अपने नाम कर लिया।
अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने तीसरी बार बार फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने 2001 में हुए पहले टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। 2016 में भी भारतीय टीम विजेता रही थी। जापान इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है। पूल मैच में भारत को जापान के हाथों हार मिली थी।

सेमीफाइनल के पहले क्वार्टर में ही भारत का खाता खुल गया। पेनल्टी स्ट्रोक पर आशीष तानी पूर्ति ने टीम के लिए 12वें मिनट में गोल दागा। 27वें मिनट में आदील के फील्ड गोल से पाकिस्तान ने मैच को बराबरी पर ला दिया। शाहरुख अली ने भारत की तरफ से 35वें मिनट में गोल किया तो दो मिनट बाद ही पाकिस्तान के लिए मुहम्मद फरहान असलम ने गोल दाग दिया। इससे मुकाबला 2-2 की बराबरी पर आ गया।
उजैर अहमद कुरैशी के गोल ने 42वें मिनट में पाकिस्तान को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। उन्होंने यह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को 46वें मिनट में ग्रीन कार्ड देखना पड़ा। इसके बाद आशीष तानी पूर्ति ने 49वें, 53वें और 56वें मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे और भारत की जीत पक्की कर दी। शनिवार को भारतीय टीम जापान का मुकाबला करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
