द इंडियन व्यू

आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती

मुम्बई : सुरों की मल्लिका और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय गायिका को 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया…

Ragwendra P Singh
April 12, 2026
1 min read
आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती

मुम्बई : सुरों की मल्लिका और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय गायिका को 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है।

 

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने बयान जारी करते हुए बताया कि फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और परिवार सकारात्मक सुधार की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील भी की है।

 

भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार आशा भोसले ने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे उच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद देशभर में उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के बीच चिंता की लहर है, और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। --------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…