द इंडियन व्यू

आवास विकास परिषद निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियन्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज : शिवकुटी थाने में आवास एवं विकास परिषद निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके अवर अभियन्ता के खिलाफ ठेकेदारों से लाखों रुपए की वापसी न कराए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
2 min read
आवास विकास परिषद निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियन्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज : शिवकुटी थाने में आवास एवं विकास परिषद निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके अवर अभियन्ता के खिलाफ ठेकेदारों से लाखों रुपए की वापसी न कराए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विभाग के वर्तमान अवर अभियन्ता आशीष वर्मा की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एसीपी सिविल लाइंस ने दी।

सहायक पुलिस आयुक्त श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि आवास विकास परिषद निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सेवानिवृत्त हो चुके अवर अभियन्ता नारायण प्रसाद पुत्र स्वर्गीय कल्लू राम निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर शाह एलियास पीपलगांव थाना धूमनगंज के खिलाफ इसी विभाग के अवर अभियन्ता आशीष वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

शिवकुटी थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक आशीष वर्मा ने आरोप लगाया है कि नारायण प्रणाद के प्रयागराज निर्माण इकाई में तैनाती के दौरान ठेकेदारों का अग्रिम कार्य समायोजन न कराए जाने के कारण उनके विरूद्ध यह मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें बताया कि यहां तैनाती के दौरान ठेकेदारों को अग्रिम धनराशि 4149984.00 दिया गया था, जिसकी वापसी के लिए कई बार पत्र भेजा गया। इस सम्बंध में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। विभाग के लाखों रुपए वापस न कराए जाने के कारण नारायण प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…