बोले आर अश्विन, अंशुल कंबोज में दिखती है जहीर खान और बुमराह जैसी समझदारी
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। जहां ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को चोट के चलते बचे हुए दोनों टेस्ट मुकाबलों से बाहर होना पड़ा है, वहीं तेज गेंदबाज…

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। जहां ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को चोट के चलते बचे हुए दोनों टेस्ट मुकाबलों से बाहर होना पड़ा है, वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अंशुल कंबोज को टीम से जोड़ा है। सबकी निगाहें मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट पर हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंशुल को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।
भले ही अंशुल कंबोज का अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने उनकी तेज गेंदबाजी कौशल की जमकर तारीफ की है। अश्विन ने उन्हें जसप्रीत बुमराह और जहीर खान जैसे समझदार और रणनीतिक गेंदबाजों की कैटेगिरी में रखा है।
अपने यूट्यूब शो ‘ऐश की बात’ में अश्विन ने कहा कि अंशुल न सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत है, बल्कि उसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि वह अपनी रणनीति को गहराई से समझता है। बहुत से तेज गेंदबाज बस यही कहते हैं कि वो खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं, लेकिन अंशुल जानता है कि वह मैदान पर क्या करना चाहता है और कैसे करना है।
अश्विन ने यह भी कहा कि उन्होंने अंशुल को आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए करीब से देखा है और उनकी लेंथ काफी सटीक है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह स्किल की तुलना नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह जहीर खान अपनी रणनीति पर अमल करते थे, वैसी ही समझ अंशुल में भी दिखती है।
उन्होंने कहा कि जहीर खान जैसे गेंदबाज बहुत कम होते हैं जो अपनी योजना और रणनीति को मैदान पर लागू कर पाते थे। अंशुल भी इसी कैटेगिरी का खिलाड़ी लग रहा है।
अगर उसे मैनचेस्टर टेस्ट में मौका मिलता है, तो भारत के पास शानदार पेस अटैक होगा। अर्शदीप सिंह की अनुपस्थिति में अगर अंशुल कंबोज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजों के साथ भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकते हैं।
उनका चयन बतौर कवर खिलाड़ी हुआ है, लेकिन टीम मैनेजमेंट की रणनीति, हालात और पिच की कंडीशन को देखते हुए अंशुल को ड्रीम डेब्यू का मौका मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
