आगरा व मेरठ दमदार जीत के साथ सेमीफाइनल में
लखनऊ। आगरा ने 29वीं सब जूनियर बालक उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल में गौतमबुद्ध नगर को रोमांचक मुकाबले में 51-35 अंक से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं। 29वीं सब जूनियर…

लखनऊ। आगरा ने 29वीं सब जूनियर बालक उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल में गौतमबुद्ध नगर को रोमांचक मुकाबले में 51-35 अंक से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं।

29वीं सब जूनियर बालक उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025
उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेरठ ने जीत दर्ज की।

चैंपियनशिप के पहले क्वार्टर फाइनल में मध्यांतर तक दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई जिसके चलते मध्यांतर तक आगरा ने 29-21 से बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद आगरा ने आक्रामक खेल दिखाया जिसका उसे फायदा मिला। आगरा की ओर से अमन ने अकेले ही 27 अंक जुटाते हुए टीम की जीत तय की।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेरठ ने बागपत के खिलाफ 47-11 अंक से जीत दर्ज की। इस मैच में मेरठ मध्यांतर तक 39-8 से एकतरफा बढ़त बना चुकी थी।

मेरठ की जीत में समीर ने 12 अंक जबकि कौशल ने 9 अंक जुटाकर अहम योगदान किया। आज मैच के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकुर आनंद सिंह व अभिनव सिंह पुंडीर सहित राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव चौधरी व मनोज दुबे ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
गोरखपुर ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज को 48-30 से हराया। आयोजन सचिव नियाज अहमद ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक वाराणसी व सीतापुर के मध्य चौथा क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
