द इंडियन व्यू

आक्रामक खेल का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने हासिल किया फाइनल का टिकट

लखनऊ। आरुषी, वर्णिका, अनुष्का, शगुन, शिवानी, अंश, फैज, यशदीप, ऋषभ, करन व रेहान ने प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल को दमदार फाइट व बेहतरीन तकनीक का…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
3 min read
आक्रामक खेल का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने हासिल किया फाइनल का टिकट

लखनऊ। आरुषी, वर्णिका, अनुष्का, शगुन, शिवानी, अंश, फैज, यशदीप, ऋषभ, करन व रेहान ने प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल को दमदार फाइट व बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक बना दिया।

बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग एरिना में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक राजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। आज सेमीफाइनल बाउट्स में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

आज बाउट्स की शुरुआत से पहले नसीम कुरैशी (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व दिग्गज बाक्सिंग कोच) के आकस्मिक निधन पर बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ ने शोकसभा आयोजित की जिसमें सभी ने मृतक आत्मा की शांति व परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

सब जूनियर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

50 किग्रा में मॉडर्न अकादमी विनम्र खंड की आरुषी ने सीएमएस स्टेशन रोड की यशस्वी श्री रावत को हराया।
52 किग्रा में एपीएस की वर्णिका मिश्रा ने एपीएस की रेसी को जबकि केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनुष्का शर्मा ने सीएमएस स्टेशन रोड की अलीजा को मात दी।

57 किग्रा में सेंट मैरी की सारा कलाम ने सीएमएस स्टेशन रोड की अंशलीम अमर को हराया, वहीं सीएमएस शालीमार की अपूर्वा दक्ष ने एलपीएस आनंद नगर की अलंकृता सिंह को पराजित किया।

अन्य सेमीफाइनल में 36 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की शगुन ने सीएमएस एलडीए की वान्या यादव को, 44 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की इशिका अवस्थी ने सीएमएस स्टेशन रोड की ही अंशिका बाजपेयी को, 32 किग्रा में मॉडर्न अकादमी विनम्र खंड – 5 की आरुषी राय ने सीएमएस स्टेशन रोड की रितिका गुप्ता को और 40 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की शिवानी पाठक ने सीएमएस स्टेशन रोड की ही विदुषी अवस्थी को मात दी।

सब जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल में

42 किग्रा में टीएफसी के अंश ने सीएमएस गोमतीनगर के सन्नी पी सिंह को हराया जबकि सीएमएस स्टेशन रोड के मोहम्मद फैज ने सीएमएस शालीमार के अभिष्ठ राजपूत को हराया।

46 किग्रा में सेंट मैरी के राहत खान ने पुलिस मॉडर्न स्कूल गोमतीनगर के रूद्र को हराया जबकि केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अयान खान ने माडर्न अकादमी विराम खंड के अर्जित सिंह को शिकस्त दी।

बालक जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल में

46 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी स्कूल के यशदीप सिंह ने सेंट मैरी के मोहम्मद अम्मार को हराया, वहीं सीबीए के फैय्याज अहमद ने एलपीएस वृंदावन के आरुष पाण्डेय को पराजित किया।

48 किग्रा में पुलिस मॉडर्न स्कूल गोमतीनगर के ऋषभ मौर्या ने कुशाग्र उपाध्याय को हराया। वहीं सीबीए के कृष्णा रावत ने मॉडर्न अकादमी, विराम खंड के अमरीश यादव को मात दी।

50 किग्रा में सीबीए के करन पटेल ने सीबीए के ही दक्ष गोपाल को और सेंट मैरी के रेहान सिद्दीकी ने एलपीसी गोमतीनगर के वंश मिश्रा को हराते हुए खिताबी होड़ में जगह बनाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।