आकाश दीप ने की रोहित शर्मा की जमकर तारीफ, बताया मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और उन्हें अपने पिता और बड़े भाई के समान बताया। आकाश दीप ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत रोहित शर्मा की कप्तानी में की, लेकिन अब रोहित शर्मा टेस्ट और…

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और उन्हें अपने पिता और बड़े भाई के समान बताया। आकाश दीप ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत रोहित शर्मा की कप्तानी में की, लेकिन अब रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं।

इस बीच आकाश दीप ने कहा है कि उनको क्रिकेट की बहुत समझ थी और वे हमेशा नई-नई योजनाओं के साथ आते हैं और अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते थे।
आकाश दीप ने एक इंटरव्यू में बताया, "परिवार में हमेशा कोई न कोई पिता या बड़े भाई के समान होता है। वैसे ही रोहित शर्मा हैं। जब रोहित भैया टेस्ट टीम में थे, तो उन्हें क्रिकेट का बहुत अनुभव था। उन्हें खेल की बहुत समझ थी, वे हमें योजनाएं देते थे और हमारा भरपूर समर्थन करते थे। वह एक अलग चीज थी।"
आकाश दीप ने आगे शुभमन गिल को लेकर कहा, "वह भी काफी अनुभवी हैं। गिल के साथ मैंने पहले भी क्रिकेट खेला है। दलीप ट्रॉफी में उनके साथ खेला हूं और अभी भी (इंग्लैंड में) खेला हूं। गिल भी काफी दिनों से आईपीएल में कैप्टेंसी कर रहा है। उसको भी काफी आईडियाज हैं। दोनों अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं।"
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू आकाश दीप ने रोहित शर्मा की कप्तानी में किया और वे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी उनकी कप्तानी वाली टीम का हिस्सा थे।
आकाश दीप ने इंग्लैंड के दौरे पर 3 मैचों में 13 विकेट निकाले थे, जिसमें एक बार उनको फाइव विकेट हॉल और एक बार 4 विकेट हॉल प्राप्त हुआ था। 109.1 ओवर उन्होंने गेंदबाजी की थी। सीरीज में एक पारी में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस देने वाले वे इस सीरीज में दूसरे गेंदबाज थे। उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद सिराज थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
