द इंडियन व्यू

आईसीसी रैंकिंग : भारतीय प्लेयर्स का जलवा, सिराज-कृष्णा की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग

आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग में भारी उठापटक हुई है। गेंदबाजों की सूची में भारत के मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दमदार छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। @ICC…

Ragwendra P Singh
August 6, 2025
2 min read
आईसीसी रैंकिंग : भारतीय प्लेयर्स का जलवा, सिराज-कृष्णा की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग

आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग में भारी उठापटक हुई है। गेंदबाजों की सूची में भारत के मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दमदार छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की।

@ICC

सिराज के खाते में 674 रेटिंग अंक हैं। वह 12 स्थान चढ़कर 15वें पर पहुंच गए हैं। कृष्णा 25 पायदान ऊपर 59वें पर आ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों की यह अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। सिराज ने ओवल में पांचवें मुकाबले में कुल 9 विकेट चटकाए थे।

https://twitter.com/ICC/status/1953004033888928059

उन्होंने दूसरी पारी में पंजा खोलकर भारत को 6 रनों से रोमांचक जीत दिलाई। कृष्णा ने मैच में आठ विकेट झटके थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और जोश टंग ने भी ओवल टेस्ट में आठ-आठ विकेट लेकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। एटकिंसन संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर हैं। वह पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए हैं।

टंग 14 स्थान चढ़कर 46वें पर पहुंच गए। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह (889) शीर्ष पर बरकरार हैं। वह ओवस टेस्ट में नहीं खेले थे। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा (851) दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (838) तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी तीन स्थान आगे बढ़ते हुए चौथे पर चल गए हैं।

उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 817 रेटिंग हासिल की है। हेनरी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

बल्लेबाजों की लिस्ट में भी फेरबदल हुआ है। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की टॉप-5 में वापसी हो गई है। वह तीन पायदान चढ़कर पांचवें पर आ गए हैं। उनके खाते में 792 अंक हैं। यशस्वी ने आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में शतक ठोका था।

वहीं, भारत के कप्तान शुभमन गिल को चार स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। वह 13वें नंबर पर खिसक गए हैं। गिल ने ओवल टेस्ट में कुल 32 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल चार स्थान ऊपर उठकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवें नंबर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज हैं। उनके 908 अंक हैं। रूट के हमवतन हैरी ब्रूक (868) दूसरे पर आ गए हैं। उन्हें ओवल में सेंचुरी जड़कर एक स्थान का फायदा हुआ। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (858) तीसरे पायदान पर खिसक गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।