द इंडियन व्यू

आईसीसी टी20 रैंकिंग: सूर्यकुमार यादव की बड़ी छलांग, बल्लेबाजों में सातवें स्थान पर पहुंचे

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ी होने का परिचय दिया। बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20…

Ragwendra P Singh
January 28, 2026
3 min read
आईसीसी टी20 रैंकिंग: सूर्यकुमार यादव की बड़ी छलांग, बल्लेबाजों में सातवें स्थान पर पहुंचे

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ी होने का परिचय दिया। बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार ने बल्लेबाजों की सूची में पांच पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर कब्ज़ा जमाया।

भारत ने श्रृंखला के अब तक के तीन मैच जीतकर दबदबा कायम किया है। इन मैचों में सूर्यकुमार ने क्रमशः 32, नाबाद 82 और नाबाद 57 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टी20 विश्व कप से पहले बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि चोटिल तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर होने के बावजूद इस श्रृंखला में खेल नहीं रहे।

रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में ईशान किशन ने 76 रन की पारी खेलकर बल्लेबाजी रैंकिंग में 64वें स्थान पर वापसी की। वहीं, शिवम दुबे नौ स्थान ऊपर 58वें और रिंकू सिंह 13 स्थान ऊपर 68वें स्थान पर पहुंचे, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का प्रमाण है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला। दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से श्रृंखला जीतने वाले अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें और रहमानुल्लाह तीन पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंचे। प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे दरवेश रसूली 29 पायदान की छलांग लगाकर 87वें स्थान पर आ गए।

साभार : गूगल

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 86 रन की नाबाद पारी खेलकर शीर्ष 20 में जगह बनाई। वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग (15 स्थान ऊपर, 35वें) और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (18 स्थान ऊपर, 44वें) को भी रैंकिंग का फायदा मिला।

गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिला। टी20 में अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान पांच पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंचे। भारत के जसप्रीत बुमराह चार पायदान ऊपर 13वें और रवि बिश्नोई 13 पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गए। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने आठ पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 32वीं रैंकिंग हासिल की।

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तीन मैचों में चार विकेट लेकर गेंदबाजी रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग लगाई और 59वें स्थान पर पहुंचे। बल्लेबाजी में भी वह दो पायदान ऊपर 53वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पांड्या एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक 17 पायदान ऊपर 11वें और जो रूट 23वें से 17वें स्थान पर पहुंचे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।