महिला टी20 रैंकिंग में हरमनप्रीत कौर की छलांग, 13वें स्थान पर पहुंचीं
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 की लेटेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो…
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 की लेटेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के सुधार के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गईं।
भारत ने इस मैच को 15 रन से जीतकर 30 दिसंबर को समाप्त हुई सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया। हरमनप्रीत को आखिरी मैच में 68 रन की शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वह इस पारी के बाद रैंकिंग में शीर्ष 10 के और करीब पहुंच गई हैं।
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जेमिमा रोड्रिग्स हालांकि शीर्ष 10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर खिसक गई हैं।
दीप्ति शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान से नीचे आ गईं है। पांचवें टी20 में उनका 28 रन पर एक विकेट लेना ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को शीर्ष पर पहुंचने से रोकने के लिए काफी नहीं था। दीप्ति रेटिंग अंक के मामले में सदरलैंड (736) से सिर्फ एक अंक पीछे हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरनी पांच पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गईं। श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी (एक पायदान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर) और चमारी अटापट्टू (तीन पायदान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर) ने गेंदबाजी रैंकिंग में सुधार किया।
सम्बंधित ख़बरें
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
