आईसीसी ने पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सालिया समन पर लगाया 5 साल का प्रतिबंध
श्रीलंका के पूर्व घरेलू क्रिकेटर सालिया समन पर आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ट्रिब्यूनल ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया, जिसके चलते आईसीसी ने समन पर सभी प्रकार के क्रिकेट से…

श्रीलंका के पूर्व घरेलू क्रिकेटर सालिया समन पर आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ट्रिब्यूनल ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया, जिसके चलते आईसीसी ने समन पर सभी प्रकार के क्रिकेट से पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

समन समेत आठ लोगों पर सितंबर 2023 में संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। प्रतिबंध 13 सितंबर 2023 से माना जायेगा जब समन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। वह दो साल का प्रतिबंध झेल चुके हैं। समन ने श्रीलंका के लिये 101 प्रथम श्रेणी और 77 लिस्ट ए मैच खेले हैं। उन पर आरोप अबुधाबी टी10 लीग 2021 से जुड़े हैं।
सालिया उन आठ व्यक्तियों में थे, जिन पर सितंबर 2023 में 2021 अबू धाबी टी10 क्रिकेट लीग से संबंधित अपराधों के लिए आरोप लगाया गया था।
ट्रिब्यूनल ने निर्धारित किया कि समन ने टूर्नामेंट में मैचों में हेरफेर करने का प्रयास किया था, लेकिन आईसीसी और नामित भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी द्वारा समय पर हस्तक्षेप करने से उल्लंघन को रोका जा सका।
न्यायाधिकरण ने सितंबर 2023 में आरोपित आठ लोगों में से एक समन को 2021 अबु धाबी टी-10 में मैचों को फिक्स करने, षडयंत्र रचने या अनुचित रूप से प्रभावित करने के प्रयास में शामिल होना (अनुच्छेद 2.1.1) के तहत।
भ्रष्ट आचरण में शामिल होने के बदले किसी अन्य प्रतिभागी को इनाम देने की पेशकश करना (अनुच्छेद 2.1.3), किसी प्रतिभागी को संहिता के अनुच्छेद 2.1 का उल्लंघन करने के लिए प्रेरित करना, प्रेरित करना या सुविधा प्रदान करना (अनुच्छेद 2.1.4) के तहत उन्हें दोषी पाया गया।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 101 मैचों में 27.95 की औसत से 3,662 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 22 अर्धशतक भी हैं, उनका बेस्ट स्कोर 129 रन रहा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
