द इंडियन व्यू

आईसीसी ने बनाई नई समिति, टेस्ट क्रिकेट को दो डिवीजन में बांटने का प्रस्ताव

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में दो स्तरीय प्रणाली शुरू करने की संभावना तलाशने के लिए अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति का गठन आईसीसी की सिंगापुर में वार्षिक…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read
आईसीसी ने बनाई नई समिति, टेस्ट क्रिकेट को दो डिवीजन में बांटने का प्रस्ताव

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में दो स्तरीय प्रणाली शुरू करने की संभावना तलाशने के लिए अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति का गठन आईसीसी की सिंगापुर में वार्षिक आम बैठक के दौरान अध्यक्ष जय शाह और गुप्ता के नेतृत्व में हुआ था।

साभार : गूगल

गुप्ता को इस महीने की आगाज में सीईओ बनाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पैनल के अन्य सदस्यों में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग भी हैं।

रिपोर्ट में बताया गया, ‘‘कोई भी बदलाव विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के लिए किया जाएगा, जो 2027 से 2029 तक चलेगा। इसमें मौजूदा नौ टीम के प्रारूप के बजाय छह-छह के दो डिवीजन का प्रस्ताव है।’’ समिति को साल के आखिर तक आईसीसी को अपनी सिफारिशें पेश करनी होगी। गोल्ड और ग्रीनबर्ग के समिति में आने का मतलब है कि नई दो-स्तरीय प्रणाली लागू होने की पूरी संभावना है, क्योंकि सीए और ईसीबी इसके प्रमुख समर्थक रहे हैं।

इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार क्लब स्तर की अंतरराष्ट्रीय टी20 प्रतियोगिता चैंपियंस लीग अगले साल से फिर से शुरू हो सकती है। आईसीसी इस प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसको लेकर चर्चा जारी है जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

चैंपियंस लीग को आखिरी बार 2014 में भारत में आयोजित किया गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु में हुए फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था।

उस प्रतियोगिता में भारत की तीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की दो-दो तथा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की एक-एक टीम ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दो-दो, जबकि ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सेस ने एक-एक बार जीता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।