आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद अश्विन की बिग बैश लीग में एंट्री की संभावना
भारतीय क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट ले चुके अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभी भी मैदान पर बल्लेबाजों को घुमाने के लिए बेकरार हैं। साभार : गूगल इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है।…

भारतीय क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट ले चुके अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभी भी मैदान पर बल्लेबाजों को घुमाने के लिए बेकरार हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। ऐसे में उनके पास प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए कुछ ही विकल्प हैं। वे या तो तमिलनाडु के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल सकते हैं या फिर दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग्स में खेल सकते हैं।
आर अश्विन इस बात को कबूल भी कर चुके हैं कि वे दुनिया भर की विभिन्न टी20 लीगों में खेलने के उत्सुक हैं। इस बीच खबर है कि वे उस लीग में खेलने के लिए पूरी प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें आज तक कोई इंडियन इंटरनेशनल प्लेयर नहीं खेला। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग से अपने क्रिकेट करियर के नए अध्याय को शुरू कर सकते हैं।
अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और उसकी किसी फ्रेंचाइजी के साथ आर अश्विन की बीबीएल खेलने की डील पक्की होती है, तो अश्विन बीबीएल में खेलने वाले पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल होगा। कोई भी भारतीय क्रिकेटर इस लीग में नहीं खेला।
हालांकि, भारतीय मूल के क्रिकेटर इस लीग में जरूर खेले हैं। उनमुक्त चंद भारतीय जरूर थे, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट भारत के लिए नहीं खेली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने खुद अश्विन से संपर्क साधा है। उन्होंने अश्विन के आईपीएल से संन्यास लेने के तुरंत बाद उनसे बात की।
ग्रीनबर्ग ने एक क्रिकेट साइट को बताया कि अश्विन जैसे बड़े कद के खिलाड़ी को बीबीएल में लाना कई मायनों में शानदार होगा। वह एक चैंपियन क्रिकेटर हैं, जो लीग में और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट समर में बहुत कुछ ला सकते हैं।
इस बातचीत के बाद यह साफ हो गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस डील को लेकर काफी उत्साहित है और इसे हर हाल में अंजाम तक पहुंचाना चाहती है।
हालांकि, बीबीएल में अश्विन को लाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक खास व्यवस्था करनी पड़ सकती है। इसके पीछे का कारण ये है कि अधिकांश टीमों ने अपने खिलाड़ियों पर अपना पर्स खर्च कर दिया है।
ऐसे में अश्विन को देने के लिए उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होंगे। सूत्रों की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर की तरह अश्विन को प्रति मैच के हिसाब से भुगतान कर सकती है। दो सीजन पहले वॉर्नर को हर मैच के लिए लगभग 80,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब 46 लाख रुपये मिलते थे।
ऐसे में अश्विन के लिए भी इसी तरह का कोई खास कॉन्ट्रैक्ट तैयार किया जा सकता है। इसके साथ-साथ ब्रांड या एंडोर्समेंट डील भी इस समझौते का हिस्सा हो सकती हैं।
अगर अश्विन और बीबीएल के बीच डील होती है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि तमाम ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनको भारत की टीम में या आईपीएल में मौका नहीं मिलता तो वे बीबीएल का रुख कर सकते हैं।
बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से पहले किसी को भी विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा बिग बैश लीग पर एक दाग लगा कि पिछले कई सालों से वहां बड़े विदेशी सितारे नहीं आ रहे। ऐसे में अश्विन उस कलंक को धुल सकते हैं, जो विश्व कप विजेता हैं और कई आईपीएल ट्रॉफी भी उन्होंने जीती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
