आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मिली यह जीत चेन्नई की…

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मिली यह जीत चेन्नई की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत है, वहीं मुंबई की यह सबसे बड़ी हार साबित हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम की जीत के नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (22), डेवाल्ड ब्रेविस (21) और जेमी ओवर्टन (15) ने भी योगदान दिया।
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 11 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने 73 रनों की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतन जारी रहा। हार्दिक पांड्या सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए और पूरी टीम 104 रन पर सिमट गई।
गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा नूर अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवर्टन को एक-एक सफलता मिली।
यह जीत कई रिकॉर्ड लेकर आई। चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रनों के अंतर से यह मुकाबला आईपीएल में चेन्नई की सबसे बड़ी जीत और मुंबई की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज हो गया।
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर खिसक गई है।
---------------------
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
