द इंडियन व्यू

आईपीएल कप्तानी से नहीं तय होती टीम इंडिया की कमान : संदीप शर्मा

एक खरा सच तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने बयां किया है। उन्होंने बोला कि आईपीएल में किसी टीम की बागडोर संभालना भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनने का क्राइटेरिया नहीं है। साभार : गूगल उन्होंने कहा कि आईपीएल फाइनल में टीम को…

Ragwendra P Singh
September 6, 2025
2 min read
आईपीएल कप्तानी से नहीं तय होती टीम इंडिया की कमान :  संदीप शर्मा

एक खरा सच तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने बयां किया है। उन्होंने बोला कि आईपीएल में किसी टीम की बागडोर संभालना भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनने का क्राइटेरिया नहीं है।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा कि आईपीएल फाइनल में टीम को पहुंचाने से भी कोई भारत की कप्तानी का दावेदार नहीं बनता। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का उदाहरण दिया, जो फिलहाल भारतीय टी20 टीम में कप्तान हैं। सूर्या इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम के कप्तान नहीं हैं।

उन्होंने नियमित कप्तान की गैर मौजदूगी में आईपीएल में सिर्फ दो मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। संदीप आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। वह साल 2015 में भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

संदीप ने कहा, "देखिए, यह बेतुकी बहस है कि एक कप्तान के तौर पर उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव किसी भी फ्रेंचाइजी की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। इसलिए भारतीय टीम का कप्तान बनने का यह कोई क्राइटेरिया नहीं है। और पिछले तीन सालों से रोहित किसी भी फ्रेंचाइजी की कप्तानी नहीं कर रहे थे।

लेकिन फिर भी वह भारतीय टी20 टीम के कप्तान थे और अभी वनडे टीम के भी वही कप्तान हैं। और वह टेस्ट समेत तीनों फॉर्मेट के कप्तान थे। इसलिए आईपीएल में आप जो करते हैं, वो कोई मापदंड नहीं है। आईपीएल बिल्कुल अलग है। यह एक घरेलू लीग है।" संदीप ने साथ ही भारत के एशिया कप स्क्वॉड पर भी अपनी राय रखी।

32 वर्षीय गेंदबाज को नहीं लगता कि स्क्वॉड में किसी तेज गेंदबाजी ऑप्शन की कमी है। उन्होंने इसे संतुलित टीम करार दिया। संदीप ने कहा, "ये सभी लोग सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह को देखिए, आप उनके बारे में कुछ नहीं कह सकते। अर्शदीप सिंह पिछले तीन वर्षों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाजों में से एक हैं। और फिर हर्षित राणा ने स्पष्ट रूप से आईपीएल और घरेलू सर्किट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए वह स्पष्ट रूप से इस स्थान के हकदार हैं।

और चौथे हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जिन्होंने टीम को संतुलन दिया है। अगर वह चार ओवर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं तो हम सभी यह जानते हैं कि क्या कर सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि टीम पूरी तरह से संतुलित है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।