द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026 : फिन एलन के तूफान से कोलकाता की बड़ी जीत, गुजरात को 29 रन से हराया

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिर को खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता के बल्लेबाजों ने…

Ragwendra P Singh
May 17, 2026
2 min read
आईपीएल 2026 : फिन एलन के तूफान से कोलकाता की बड़ी जीत, गुजरात को 29 रन से हराया

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिर को खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने जीत सुनिश्चित की।

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम को विस्फोटक शुरुआत फिन एलन ने दिलाई। उन्होंने केवल 35 गेंदों पर 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वह शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच का रुख तय कर दिया।

 

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से पारी को मजबूती दी। अंतिम ओवरों में कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

 

गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक-एक विकेट मिला, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके।

 

248 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने भी जोरदार संघर्ष किया। कप्तान शुभमन गिल ने 85 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि वापसी कर रहे साई सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए। जोस बटलर ने भी 57 रन का योगदान दिया, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

 

कोलकाता की ओर से सुनील नारायण सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। इस जीत के साथ केकेआर ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।