आईपीएल 2026 : पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे प्रिंस यादव
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी से पर्पल कैप की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है। गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया, जिसमें प्रिंस…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी से पर्पल कैप की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है। गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया, जिसमें प्रिंस यादव ने अहम भूमिका निभाई।
प्रिंस यादव ने मुकाबले में तीन विकेट झटके और सीजन में अपने कुल विकेटों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। उन्होंने मैच में सबसे बड़ा झटका विराट कोहली को दिया, जिन्हें उन्होंने दूसरी ही गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया।
16 विकेट के साथ प्रिंस अब पर्पल कैप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बराबर विकेट कगिसो रबाडा और ईशान मलिंगा के भी हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट के कारण प्रिंस उनसे आगे हैं। प्रिंस की इकॉनमी 8.08 है, जबकि रबाडा की 9.23 और मलिंगा की 9.44 रही है।
पर्पल कैप की रेस में फिलहाल भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों के नाम 17-17 विकेट दर्ज हैं। हालांकि लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कोई विकेट नहीं ले सके।
ऑरेंज कैप तालिका में ज्यादा बदलाव नहीं
ऑरेंज कैप की रेस में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। विराट कोहली बिना खाता खोले आउट होने के कारण 379 रन के साथ नौवें स्थान पर बने हुए हैं।
वहीं मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाकर लंबी छलांग लगाई। उन्होंने 56 गेंदों में 111 रन की पारी खेली, जिसके बाद उनके कुल रन 367 हो गए और वह 12वें स्थान पर पहुंच गए।
ऑरेंज कैप की सूची में फिलहाल हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इसके अलावा केएल राहुल 445 रन के साथ तीसरे, ईशान किशन 409 रन के साथ चौथे और वैभव सूर्यवंशी 404 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
