आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी को तैयार मिचेल स्टार्क, राजस्थान के खिलाफ 1 मई को खेल सकते हैं मैच
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है और वह 1 मई को राजस्थान…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है और वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध रह सकते हैं।
स्टार्क जनवरी से कोहनी और कंधे की चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे थे। उन्होंने इससे पहले एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए पांच मैच भी खेले थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्क भारत पहुंचकर धीरे-धीरे अपनी फिटनेस और वर्कलोड बढ़ाएंगे और 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल सकते हैं।
आईपीएल के शुरुआती चरण से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठे थे। इस पर स्टार्क ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “भारतीय मीडिया में कुछ लोगों द्वारा दिए जा रहे विचारों और बयानों के बावजूद, मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट से उबरने और उसे संभालने की प्रक्रिया में हूं। ऑस्ट्रेलियाई समर के दौरान मुझे इसकी गंभीरता का पूरा अंदाजा नहीं था। इन लोगों ने आईपीएल में भागीदारी को लेकर कई कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में गलत जानकारी को तथ्यों की तरह पेश किया है। ऐसा भी दावा किया गया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।”
पिछले सीजन में स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैचों में 14 विकेट लेकर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की थी।
वर्तमान सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया हुआ है। स्टार्क की वापसी से टीम के गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
