आईएसएसएफ विश्व कप : चीन का दबदबा कायम, भारत अब भी पदक से दूर
भारतीय निशानेबाजों का आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में खराब प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा तथा सम्राट राणा, अमित शर्मा और निशांत रावत पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने में विफल रहे। साभार : गूगल…

भारतीय निशानेबाजों का आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में खराब प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा तथा सम्राट राणा, अमित शर्मा और निशांत रावत पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने में विफल रहे।

भारतीय खिलाड़ियों में सम्राट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। वह 582 अंक बनाकर क्वालीफिकेशन में 10वें स्थान पर रहे। चीन के हू काई ने प्रारंभिक दौर में 589 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने 242.3 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन के ही यू चांगजी ने 241.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
चीन के पदकों की संख्या दो स्वर्ण और इतने ही रजत के साथ चार हो गई। दूसरी ओर भारत अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग ले रहे भारत के अन्य खिलाड़ियों में अमित शर्मा 576 अंक के साथ 28वें, जबकि निशांत रावत 568 अंक के साथ 42वें स्थान पर रहे।
भारत की दिव्या सुब्बाराजू ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के प्रिसिशन राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वह 291 अंक के साथ 37 निशानेबाजों के बीच सातवें स्थान पर हैं।
इस स्पर्धा में भाग ले रही भारत की अन्य खिलाड़ियों में अभिदन्या पाटिल 288 अंकों के साथ 19वें, जबकि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत 286 अंकों के साथ 26वें स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
