कड़ी चुनौती के बीच फाइनल में जगह नहीं बना सके भारतीय स्कीट शूटर
नई दिल्ली : कजाखस्तान के अल्माटी स्थित आसानोव शूटिंग क्लब में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन में भारतीय स्कीट निशानेबाज पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।…

नई दिल्ली : कजाखस्तान के अल्माटी स्थित आसानोव शूटिंग क्लब में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन में भारतीय स्कीट निशानेबाज पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। ओलंपियन मैराज अहमद खान और राइज़ा ढिल्लों भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बेहतर स्थान पर रहे।
मैराज, जिन्होंने पहले दिन 75 में से 71 का स्कोर करते हुए 26वें स्थान से दूसरे दिन की शुरुआत की थी, ने अंतिम दो सीरीज़ में 23 और 25 का स्कोर किया और कुल 119 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन चरण का समापन 18वें स्थान पर किया। रैंकिंग अंक के लिए खेल रहे भावतेगसिंहगिल 119 (24, 24, 23, 24, 24) के स्कोर के साथ मैराज से एक स्थान नीचे 19वें स्थान पर रहे।
ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरूका ने चौथी सीरीज़ में परफेक्ट 25 का स्कोर किया और इसके बाद 23 का स्कोर बनाते हुए सीज़न के अपने पहले वर्ल्ड कप का समापन 117 अंकों के साथ 38वें स्थान पर किया।
प्रतियोगिता में तीसरे भारतीय, राष्ट्रीय चैंपियन गुरजोत सिंह खंगूरा ने अंतिम दो सीरीज़ में 22 और 23 का स्कोर करते हुए कुल 115 अंकों के साथ 54वां स्थान हासिल किया। अभय सिंह सेखों, जो रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, ने चौथी और पांचवीं सीरीज़ में 23 और 20 का स्कोर किया और कुल 113 अंकों के साथ 71वें स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में गनेमत सेखों, जिन्होंने पहले दिन शीर्ष आठ से एक स्थान नीचे रहते हुए दिन समाप्त किया था, अंतिम दो सीरीज़ में 22 और 20 ही बना सकीं और कुल 112 अंकों के साथ 33वें स्थान पर खिसक गईं। राइज़ा ढिल्लों ने 115 (22, 23, 24, 23, 23) के स्कोर के साथ 17वें स्थान पर रहते हुए भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
परिनाज़ ढालीवाल ने अंतिम दो सीरीज़ में 24 और 22 का स्कोर करते हुए कुल 112 अंकों के साथ 32वां स्थान हासिल किया, जो गनेमत से एक स्थान ऊपर रहा। रैंकिंग अंक के लिए खेल रहीं वंशिका तिवारी और रश्म्मी राठौर ने क्रमशः 112 और 102 के स्कोर के साथ 29वें और 47वें स्थान पर समाप्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
