द इंडियन व्यू

आइटा अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट रविवार से, देश भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी रविवार से शुरू हो रहे आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा 25 से 30…

Ragwendra P Singh
May 23, 2026
1 min read
आइटा अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट रविवार से, देश भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी रविवार से शुरू हो रहे आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा 25 से 30 मई, 2026 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वेटरन टेनिस खिलाड़ी सुनील भटनागर ने किया। एसडीएस टेनिस अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में 24 मई को क्वालीफाइंग राउंड होंगे जबकि 25 से 30 मई तक मुख्य ड्रा के मुकाबले खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना के खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में बालक व बालिका वर्ग में एकल व युगल श्रेणी में मुकाबले होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।