अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोदी–मर्ज ने साथ उड़ाई पतंग
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी मौजूद रहे। महोत्सव में…

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी मौजूद रहे। महोत्सव में भारत–जर्मनी मैत्री की झलक देखने को मिली, जब दोनों नेताओं ने स्वयं पतंग उड़ाकर पतंगबाजी का आनंद लिया।
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज के रिवरफ्रंट पहुंचने पर उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और लोक संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
उद्घाटन के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज खुले वाहन में सवार होकर महोत्सव स्थल का भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने खास तौर पर डिजाइन की गई पतंगें उड़ाईं।
इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव अपनी व्यापक भागीदारी के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। महोत्सव में इस वर्ष 50 देशों के 135 विदेशी पतंगबाज, भारत के 13 राज्यों के 65 प्रतिभागी और गुजरात के 16 जिलों से 871 पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर ने पतंग म्यूजियम और हेरिटेज वॉक का भी दौरा किया और विभिन्न किस्म की पतंगों की जानकारी ली।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
