अस्मिता लीग के बाद 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के लिए रामगढ़ताल तैयार
लखनऊ। बीते पांच दिन अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग में देश की बेटियों की सफल मेजबानी करने के बाद अब गोरखपुर का रामगढ़ताल तैयार है, देश भर के बेहतरीन जूनियर बालक व बालिका रोवर्स के स्वागत के लिए। मौका होगा 46वीं जूनियर…

लखनऊ। बीते पांच दिन अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग में देश की बेटियों की सफल मेजबानी करने के बाद अब गोरखपुर का रामगढ़ताल तैयार है, देश भर के बेहतरीन जूनियर बालक व बालिका रोवर्स के स्वागत के लिए।
मौका होगा 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप-2026 का जिसका आयोजन 17 से 21 मई, 2026 तक किया जा रहा है जिसमें मेजबान यूपी, पिछली विजेता आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी सहित 20 राज्यों की टीमों से 273 खिलाड़ी व पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश खेल विभाग के बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग से होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी आमद दर्ज करा ली।
रविवार को आरएफआई अध्यक्ष बालाजी मरपाड़ा व फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन ने तैयारियों का जायजा लिया और 'कोर्स ओपनिंग' की शुरुआत कराई। उनकी मौजूदगी में देश भर से आए खिलाड़ियों ने ताल की लहरों पर उतर अपनी तैयारियों को परखा।
आरएफआई के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे की अगुवाई में आरएफआई की टीम ने रामगढ़ताल में 2000 मीटर की कोर्स लेन व जेट्टी को तैयार किया है। यहां स्पर्धाओं के लिए चार लेन तैयार की गई है और प्रत्येक लेन की लंबाई 2000 मीटर और चौड़ाई 12.5 मीटर है।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक) ने बताया कि जूनियर वर्ग की चैंपियनशिप में बालक व बालिका दोनों वर्गो में पांच-पांच स्पर्धाएं होंगी। सभी खिलाड़ी सिंगल स्कल, डबल स्कल, कॉक्सलेस पेयर्स, कॉक्सलेस फोर्स व क्वाड्रुपल स्कल में दम दिखाएंगे।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने बताया कि रविवार को प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ी दोपहर के सत्र में अभ्यास के लिए ताल में उतरे और अपनी तैयारियों की परख की। वहीं सोमवार 18 मई को सुबह के सत्र में भी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। इसी दिन उद्घाटन समारोह के साथ इस चैंपियनशिप का विधिवत शंखनाद किया जाएगा।
आयोजन सचिव राजेश यादव ने बताया कि उद्घाटन के बाद ज्यूरी जूरी मीटिंग व टीम मैनेजर की मीटिंग के साथ चैंपियनशिप के ड्रा का निर्धारण होगा। इसके अगले दिन मंगलवार 19 मई को विभिन्न श्रेणियों में हीट्स (प्रारंभिक मुकाबलों) का आयोजन होगा। इसके बाद 20 मई को सेमीफाइनल, रेपचेज व रिजर्व रेस होंगी और फाइनल मुकाबले 21 मई को खेले जाएंगे। आज गोरखपुर रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जायसवाल व सचिव राणा राहुल सिंह भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
