असम आंदोलन के शहीदों को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साेमवार काे गुवाहाटी स्थित शहीद स्मारक क्षेत्र में असम आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक क्षेत्र असम…

गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साेमवार काे गुवाहाटी स्थित शहीद स्मारक क्षेत्र में असम आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक क्षेत्र असम आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले लोगों की प्रखर देशभक्ति का प्रतीक है।
अमित शाह ने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीने और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असम आंदोलन के शहीदों ने जिस संकल्प और साहस के साथ देश और समाज के लिए बलिदान दिया, वह पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
