असनी कांड के मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात सेल्समैन के पुत्रों द्वारा गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरार दो मुख्य आरोपियों पर…

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात सेल्समैन के पुत्रों द्वारा गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरार दो मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।थाना हुसैनगंज के ग्राम असनी में शराब के ठेके के सामने कल देर रात विवाद के बाद मनीष दुबे (52) की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमन सिंह व इंद्रेश विक्रम उर्फ मनू सिंह की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।प्रकरण में अब तक 07 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें देशी शराब की दुकान का सेल्समैन गोवर्धन निषाद और मुख्य आरोपियों के अन्य सहयोगी शामिल हैं। एसपी ने कहा कि आरोपियों को शरण देने, छिपाने या किसी भी प्रकार से सहयोग करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
