द इंडियन व्यू

अश्विन की हाजिरजवाबी ने जीता दिल : आईपीएल ट्रेड अफवाहों को बनाया कॉमेडी

पूर्व भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल ट्रेड अफवाहों को एक मजेदार मोड़ देते हुए अटकलों को मनोरंजन का जरिया बनाया है। साभार : गूगल कुट्टी स्टोरीज विद ऐश के आगामी एपिसोड के टीजर में, अश्विन राजस्थान रॉयल्स…

Ragwendra P Singh
August 9, 2025
2 min read
अश्विन की हाजिरजवाबी ने जीता दिल : आईपीएल ट्रेड अफवाहों को बनाया कॉमेडी

पूर्व भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल ट्रेड अफवाहों को एक मजेदार मोड़ देते हुए अटकलों को मनोरंजन का जरिया बनाया है।

साभार : गूगल

कुट्टी स्टोरीज विद ऐश के आगामी एपिसोड के टीजर में, अश्विन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं - जिनका भविष्य इन दिनों चर्चा का विषय बना है। रिपोर्ट के अनुसार सैमसन कथित तौर पर राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट से नाखुश हैं और उन्होंने ट्रेड या रिलीज की मांग की है।

इस बीच, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि अश्विन और चेन्नई सुपर किंग्स अलग हो सकते हैं। इस बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए, अश्विन ने मज़ाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा।

https://twitter.com/crikipidea/status/1953865351201947907

अश्विन ने सैमसन को हंसाते हुए कहा, "मेरे पास पूछने के लिए बहुत सारे सवाल हैं। लेकिन उससे पहले, मैंने सोचा कि मैं सीधे आकर ट्रेडिंग कर लूं। मैं केरल में रहकर खुश हूं। बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं। मुझे भी कुछ नहीं पता। इसलिए, मैंने सोचा कि मैं आपसे संपर्क करूंगा और पूछूंगा। अगर मैं केरल में रुक सकता हूं और आप चेन्नई वापस आ सकते हैं।"

यह हल्की-फुल्की बातचीत तेजी से वायरल हो गई है, और प्रशंसक अश्विन की तनावपूर्ण अटकलों को कॉमेडी में बदलने की क्षमता का आनंद ले रहे हैं।

बता दें, आर अश्विन को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च करके खरीदा था, उनका सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था। वहीं संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड़ में रिटेन किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।