द इंडियन व्यू

अश्विन की चेतावनी: श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज करना भारत को पड़ेगा भारी

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी को एक साफ संदेश श्रेयस अय्यर को लेकर भेजा है। अश्विन ने सिलेक्टर्स को चेतावनी दी है कि अगर भारत की टी20 टीम में श्रेयस अय्यर की एंट्री…

Ragwendra P Singh
April 17, 2026
3 min read
अश्विन की चेतावनी: श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज करना भारत को पड़ेगा भारी

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी को एक साफ संदेश श्रेयस अय्यर को लेकर भेजा है। अश्विन ने सिलेक्टर्स को चेतावनी दी है कि अगर भारत की टी20 टीम में श्रेयस अय्यर की एंट्री नहीं हुई तो यह भारत का बड़ा नुकसान होगा।

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से सबसे छोटे फॉर्मेट में इस बैटर को नजरअंदाज किया जा रहा है।

यहां तक कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया। आईपीएल में लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे श्रेयस अय्यर की वकालत एक बार फिर से आर अश्विन ने की है। यहां तक कि उन्होंने लीडरशिप रोल के लिए भी उनको चुना है। वे केकेआर को 2024 में चैंपियन बना चुके हैं।

साभार : गूगल

पंजाब को पिछले साल फाइनल तक पहुंचा चुके हैं और इस साल भी अभी तक अजेय हैं। अश्विन का बयान श्रेयस अय्यर को लेकर तब आया है, जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कहर बरपाया। 35 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उन्हें किसी को जवाब क्यों देना चाहिए? अपने अंदर की आग को बाहर निकालकर, श्रेयस ने सबको दिखा दिया है कि बेहतरीन होना कैसा होता है। लोग लगातार सवाल उठाते थे, कहते थे कि वह शॉर्ट बॉल नहीं खेल पाते, लेकिन देखिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह को कैसे जवाब दिया, एक शॉर्ट बॉल को फ्रंट प्रेस से मिड-विकेट के ऊपर से छक्का मारकर भेज दिया।"

पूर्व ऑफ स्पिनर ने बताया, "मैं उस समय ऑन एयर था; यह सच में अविश्वसनीय था। उसने चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में अपने पहले ही गेम में ऐसा ही शॉट खेला था। यह उसका कहने का तरीका है: 'तुम चाहते हो कि मैं साबित करूं कि मैं शॉर्ट बॉल खेल सकता हूं? नहीं, मैं तुम्हें कुछ साबित नहीं करूंगा।'

इसके बजाय, वह खुद को दिखा रहा है कि वह कितना काबिल हो सकता है और वह कितना अच्छा करने के लिए मेहनत कर सकता है। उसके जैसे क्रिकेटरों को देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है, क्योंकि मैंने पूरी ज़िंदगी खुद से यही कहा है: किसी को जवाब मत दो; बस आगे बढ़ते रहो।"

अश्विन ने नेशनल टी-20 टीम में अय्यर की वापसी की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि अगर वह टीम से बाहर रहते हैं और उन्हें लीडरशिप रोल नहीं दिया जाता है, तो नुकसान देश का होगा, खिलाड़ी का नहीं। अश्विन ने कहा, "उनकी रेंज जबरदस्त है और उनके लीवर्स जबरदस्त हैं; वह शॉट के जरिए गेंद को दूर तक भेजते हैं। श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज करना अपने लिए ही खतरा है। अगर वह टीम में नहीं हैं या लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं, तो नुकसान उनका नहीं, हमारा होगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।